भोपालमध्य प्रदेश

नाले में उतरकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शनलगाए नरेंद्र सरेंडर के नारे

नाले में उतरकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शनलगाए नरेंद्र सरेंडर के नारे

यश भारत भोपाल। देश में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बढ़ रही परेशानी और अंतरराष्ट्रीय हालात के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता नाले में उतर गए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र सरेंडर के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति और महंगाई को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना था कि मध्य-पूर्व में ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध के कारण ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है लेकिन केंद्र सरकार इस स्थिति से निपटने में विफल साबित हो रही है।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अमेरिका के दबाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी स्वतंत्र विदेश नीति को कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री 56 इंच के सीने की बात करते हैं तो उन्हें अमेरिका से सस्ती गैस दिलाकर देश की जनता को राहत देनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में एलपीजी गैस की कमी से आम लोग परेशान हो रहे हैं और कई जगह हाहाकार जैसी स्थिति बन रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते सरकार ने उचित कदम नहीं उठाए तो आने वाले समय में पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति और कीमतों को लेकर भी देश में गंभीर संकट पैदा हो सकता है।

कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मुद्दे को उठाना चाहते हैं लेकिन सरकार उन्हें बोलने का अवसर नहीं दे रही है। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से गैस आपूर्ति सुचारू करने और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button