इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दूषित जल के विरोध में कांग्रेस का उपवास-धरना, जबलपुर में पेयजल संकट को लेकर सियासत तेज

जबलपुर, यशभारत।

दूषित जल के विरोध में कांग्रेस का उपवास-धरना, जबलपुर में पेयजल संकट को लेकर सियासत तेज

जबलपुर, यशभारत। इंदौर में सामने आए दूषित जल कांड के बाद अब जबलपुर में भी पेयजल की गुणवत्ता को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस ने नगर निगम कार्यालय के सामने एक दिवसीय उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना देकर नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
कांग्रेस का आरोप है कि शहर के कई इलाकों में गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है, जिससे नागरिकों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। नेताओं ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर निगम लापरवाही बरत रहा है। धरने के दौरान कांग्रेस ने साफ किया कि यह आंदोलन एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। दूषित पानी की समस्या के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसके तहत एक सप्ताह तक नगर निगम के सामने धरना, मशाल जुलूस और प्रमुख मार्गों पर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि जब तक शहरवासियों को शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जाता और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button