जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बैरसिया गौशाला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाईं संतोषजनक

बैरसिया: कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को बैरसिया तहसील के विभिन्न स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से ग्राम बर्रीछीरखेड़ा स्थित मुनि आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज गौशाला का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने गौशाला की व्यवस्थाओं को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से चलता हुआ पाया। उनका यह निरीक्षण तब हुआ है जब पिछले दिनों गौशाला का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हिंदू संगठनों ने गौशाला में अव्यवस्थाओं का आलम होने का आरोप लगाते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। कलेक्टर के निरीक्षण के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि गौशाला में फिलहाल व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं।






