जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मप्र के सीएम राइज विद्यालय अब सांदीपनि के नाम से जाने जाएंगे, आदेश जारी

जबलपुर, यशभारत।मध्यप्रदेश में सीएम राइज स्कूलों का नाम बदला, अब सांदीपनि विद्यालय कहलाएंगे
मध्यप्रदेश में सीएम राइज स्कूल अब नए नाम से जाने जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने सीएम राइज स्कूलों का नाम बदलकर सांदीपनि विद्यालय करने का आदेश जारी कर दिया है।

MP CM Rise School name change Sandipani Vidyalaya order

2021 में शुरू हुई थी सीएम राइज स्कूल योजना
मध्यप्रदेश में 22 जून 2021 को कैबिनेट बैठक में सर्व संसाधन संपन्न स्कूलों की स्थापना करने का फैसला किया गया था। इस फैसले के बाद मध्यप्रदेश में सीएम राइज स्कूल योजना शुरू की गई थी।

सर्वसुविधायुक्त बनाए गए सरकारी स्कूल
मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों को सीएम राइज स्कूल योजना में केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर विकसित किया गया। हिंदी और इंग्लिश दोनों मीडियम में पढ़ाई कराई जाती है। सीएम राइज स्कूलों में स्कूल बस-वैन की सुविधा भी दी जाती है। मध्यप्रदेश सरकार ने हर सरकारी स्कूल पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए और उसे सीएम राइज स्कूल बनाया। अब सीएम राइज स्कूल सांदीपनि विद्यालय के नाम से जाने जाएंगे।

स्पेशल ट्रेनिंग के बाद परीक्षा देकर ही टीचर्स का सिलेक्शन
सीएम राइज स्कूलों (अब सांदीपनि विद्यालय) में पढ़ाने के लिए टीचर्स की एक स्पेशल ट्रेनिंग होती है। इसके बाद परीक्षा पास करने के बाद ही टीचर का सिलेक्शन होगा। सांदीपनि विद्यालयों में हॉस्टल की सुविधा भी होती है। इनका ड्रेस कोर्ड प्राइवेट स्कूलों की तरह ही होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button