जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

सीएम मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री राजेद्र शुक्ल पहुंचे जबलपुर

पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने किया स्वागत

​जबलपुर: मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर के लोकार्पण के लिए जबलपुर पहुँचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री राजेद्र शुक्ल का लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अपने निवास पर भव्य स्वागत किया।​इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री का पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर सम्मान किया। दोनों नेताओं के स्वागत में राकेश सिंह के निवास पर भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

WhatsApp Image 2025 08 23 at 1.21.03 PM

​ज्ञात हो कि मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जिसका आज लोकार्पण किया जाना है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से शहर की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार होने की उम्मीद है। यह फ्लाईओवर शहर के प्रमुख हिस्सों को जोड़ेगा और लोगों को यातायात जाम से राहत देगा।
​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से जबलपुर पहुँचे हैं। इस अवसर पर वे अन्य विकास परियोजनाओं की भी घोषणा कर सकते हैं।

WhatsApp Image 2025 08 23 at 1.19.32 PM WhatsApp Image 2025 08 23 at 1.19.51 PM 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button