भोपालमध्य प्रदेश

सीएम डॉ. मोहन यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक

सीएम डॉ. मोहन यादव ने हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर जताया गहरा शोक

भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र के सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख और भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की माताजी, श्रीमती जनक दुलारी शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से अपना शोक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, “माँ संपूर्ण जीवन की आधारशिला होती हैं, उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

जनक दुलारी शर्मा के निधन की खबर मिलते ही भाजपा और संघ परिवार के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button