सीएम आतिशी ने बचाई AAP की लाज, रमेश बिधूड़ी को कालकाजी से हराकर जीता चुनाव

कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है. यहां बीजेपी के रमेश बिधूड़ी पीछे हो गए हैं. वह सीएम आतिशी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं. वहीं कांग्रेस ने अलका लांबा पर दांव खेला था.
12:42 PM : कालकाजी सीट से भाजपा के रमेश बिधूड़ी 11वें राउंड के बाद 2736 से पीछे हो गए हैं. यहां मुख्यमंत्री आतिशी आगे हो गई हैं.
12:00 PM : अब तक के रुझानों को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं में खुशी का माहौल नजर आ रहा है.
11:45 AM : अब तक पांचवें राउंड की काउंटिंग हुई है, इसमें भारतीय जनता पार्टी की बढ़त बनी हुई है.
10:49 AM : दिल्ली चुनाव में रुझानों को लेकर कालकाजी सीट से कांग्रेस की अलका लांबा ने कहा कि दिल्ली के गुनहगारों को दिल्ली माफ नहीं करेगी.
10:48 AM : काउंटिंग के बीच अलका लांबा ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कौन फायदे में है और कौन नुकसान में है. जिन्होंने दिल्ली को नुकसान पहुंचाया है, यह उनका नुकसान है.
10:35 AM : रुझानों में भाजपा के आगे रहने के साथ कालका जी से भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने भरोसा जताया है कि उनकी पार्टी दिल्ली में अगली सरकार बनाएगी.






