जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

बादल फटा, पुल बहे, डरा रही उफनती नदियां, हिमाचल से जम्मू-कश्मीर तक सामने आए तबाही के खौफनाक मंजर

3500 से अधिक लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

बादल फटा, पुल बहे, डरा रही उफनती नदियां, हिमाचल से जम्मू-कश्मीर तक सामने आए तबाही के खौफनाक मंजर

देश के अधिकांश हिस्सों में मॉनसून की इस बार तबाही का नया रिकॉर्ड बना दिया है. उत्तर से दक्षिण तक, पहाड़ों से मैदानों तक हर जगह बारिश ने जनजीवन को पटरी से उतार दिया है. हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने हालात और बिगाड़ दिए हैं, तमाम राज्यों में नदियां-नाले उफान पर होने से कई जगह पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है,

1756281413 Untitled 2 copy

 

आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं. जम्मू जिले में लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद जिला प्रशासन, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों ने मिलकर त्वरित बचाव अभियान चलाया. इस अभियान के तहत 3500 से अधिक लोगों को प्रभावित इलाकों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.जम्मू कश्मीर में भारी बारिश की वजह से बड़ा फैसला लिया गया है. मौसम को देखते हुए जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है. प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए रात में लोगों की आवाजाही रोक दी है. साथ ही लोगों को सुबह 8 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button