भोपालमध्य प्रदेश
भोपाल पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, 50 मामलों की होगी सुनवाई

भोपाल पहुंचीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, 50 मामलों की होगी सुनवाई
महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित
भोपाल,यश भारत। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर बुधवार को भोपाल पहुंचीं और उन्होंने शहर में आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम महारानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स कॉलेज में जनसुनवाई आयोजित की गई , जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान भोपाल कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की प्रक्रिया में भाग लिया। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान करीब 50 मामलों की सुनवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इनमें ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न , सेक्सुअल हैरेसमेंट और साइबर क्राइम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं को सीधे सुनने के उद्देश्य से इस तरह की जनसुनवाई आयोजित की जाती है। विजया रहाटकर ने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने पहली जनसुनवाई भोपाल में ही की थी और आज फिर से अपनी बहनों के बीच आकर उनकी समस्याएं सुनने का अवसर मिला है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपनी समस्याएं आयोग के समक्ष रखीं, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए गए।





