जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

ग्रामीण क्षेत्रों में मॉक ड्रिल के संबंध में सीईओ जिला पंचायत ने बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

ग्रामीण क्षेत्रों में मॉक ड्रिल के संबंध में सीईओ जिला पंचायत ने बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश

जबलपुर/जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक गहलोत द्वारा आज गूगल मीट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मॉक ड्रिल की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।इस दौरान सभी जनपद सीईओ, सहायक यंत्री, उप यंत्री के साथ ग्राम पंचायत के सचिव, जीआरएस और अन्य संबंधित अधिकारी- कर्मचारी गूगल मीट से जुड़े थे।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गहलोत ने मॉक ड्रिल के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान कम्युनिकेशन प्लान स्पष्ट और फास्ट होना चाहिए। प्रशासन द्वारा जो निर्देश दिए जाएं, वे नीचे तक पहुंचने चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक आबादी वाले ग्राम में एक वार्डन और 10 वॉलिंटियर चिन्हित किए जाएं। ये वार्डन और वॉलिंटियर मॉक ड्रिल के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।इसके अलावा उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक शेल्टर होम के लिए स्थान चिन्हित किया जाए। यह शेल्टर होम आपातकालीन स्थिति में नागरिकों के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में काम करेगा।साथ ही कहा कि सभी संबंधित अधिकारियों ने मॉक ड्रिल की तैयारी शुरू कर दी है। यह मॉक ड्रिल नागरिक सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण अभ्यास होगा, जिसमें नागरिकों को आपातकालीन स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया करनी है, इसकी जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button