भोपालमध्य प्रदेश

युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक पर केस दर्ज

युवती से छेड़छाड़ करने वाले युवक पर केस दर्ज
भोपाल, यशभारत। राजधानी के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पड़ोसी युवक पर रास्ते में रोककर अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, घटना ईटखेड़ी थाना इलाके की है। 19 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके घर के पास ही रहने वाला युवक सूरज राठौर लगातार उसे परेशान कर रहा था।
युवती के अनुसार, आरोपी सूरज राठौर ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ अश्लील छेड़छाड़ व हरकतें कीं। जब युवती ने इस हरकत का कड़ा विरोध किया, तो आरोपी सूरज राठौर आग-बबूला हो गया और उसने युवती को धमकी दी। युवती किसी तरह वहां से बचकर निकली और परिजनों के साथ थाने पहुंची।
ईटखेड़ी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सूरज राठौर के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button