भोपालमध्य प्रदेश

गिन्नौरी रोड पर ‘हवा में उड़ी’ कार: डिवाइडर से टकराकर फिल्मी अंदाज में उछला वाहन, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल!

गिन्नौरी रोड पर ‘हवा में उड़ी’ कार: डिवाइडर से टकराकर फिल्मी अंदाज में उछला वाहन, रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल!

 भोपाल, यश भारत। राजधानी  के गिन्नौरी रोड पर एक खौफनाक सड़क हादसा कैमरे में कैद हुआ। बिना रिफ्लेक्टर और साइनबोर्ड के बने डिवाइडर से टकराकर एक तेज रफ्तार कार हवा में उछल गई। गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन इस घटना ने नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की बड़ी लापरवाही को उजागर कर दिया है।स्थानीय पार्षद ने इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रशासन से कड़ी मांग की है कि इस ‘अदृश्य’ डिवाइडर पर तत्काल रिफ्लेक्टर (चमकने वाला रेडियम) और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। शहर में कई जगहों पर बिना संकेतों के बने ये डिवाइडर रात के अंधेरे में काल का ग्रास साबित हो रहे हैं। क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button