
उज्जैन,यशभारत। उज्जैन में भारी बारिश के कारण शिप्रा नदी उफान पर है। बीती रात एक पुलिस गाड़ी नदी में गिर गई जिसमें थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी सवार थे। थाना प्रभारी का शव बरामद हो गया है जबकि अन्य दो पुलिसकर्मियों की तलाश जारी है। घटना शनिवार रात को हुई। जब बड़नगर रोड पर बने शिप्रा नदी के बड़े पुल से गुजरते हुए कार अचानक नदी में जा गिरी। जिसके निकालने की कोशिश रात से ही की जा रही थी। हालांकि तेज बहाव और अंधेरा होने की वजह से कामयाबी नहीं मिल पाई। अब तक एक पुलिसकर्मी का शव बरामद किया गया है।
कार चक्रतीर्थ से कार्तिक मेला मैदान की ओर जा रही थी कार में पुलिसकर्मी सवार थे, जो एक केस के सिलसिले में सफर कर थे। कार में एक थाना प्रभारी, एक SI और एक महिला कांस्टेबल सवार थे। कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। बारिश की वजह से नदी पूरे उफान पर है, ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ रही है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जूना सोमवारिया से बड़े पुल की ओर आ रही सफेद रंग की कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और उल्टे हाथ की ओर से शिप्रा नदी में जा गिरी। फिलहाल गाड़ी का नंबर और इसमें सवार लोगों की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि रामघाट पर पानी का बहाव काफी तेज है, जिससे कार को खोजने में मुश्किल आ रही है। नगर निगम, होमगार्ड, एनडीआरएफ और प्रशासन की टीमें सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। जल्द ही गोताखोर और होमगार्ड नदी में उतरकर कार और उसमें सवार लोगों की तलाश करेंगे।






