देश

10 साल में बना, 33 फीट ऊंचा 210 टन वजनी शिवलिंग तमिलनाडु से बिहार पहुंचा

जानें कब और कहां होगी इसकी स्थापना?

गोपालगंज,एजेंसी। बिहार के मोतिहारी में बन रहे विराट रामायण मंदिर में दुनिया के विशालकाय शिवलिंग स्थापित किया जाना है. मंदिर के लिए बनाया गया विशालकाय शिवलिंग शनिवार को तमिलनाडु के महाबलीपुरम से गोपालगंज पहुंचा.तमिलनाडु से यह शिवलिंग 45 दिनों में बिहार पहुंचा है. यह तमिलनाडु से 21 नवंबर को रवाना हुआ था जो आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से होते हुए बिहार पहुंच चुका है. रास्ते में भक्तों ने इस शिवलिंग का भव्य स्वागत किया और लोग जहां भी यह शिवलिंग रुका लोगों ने इसकी पूजा-अर्चना और आरती की। शिवलिंग के वहां पहुंचते ही इसे देखने और पूजा करने वाले श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. अभी यह शिवलिंग यूपी के रास्ते बिहार के गोपालगंज में यूपी की सीमा से सटे बलथरी चेकपोस्ट के पास पहुंचा है. इसे मोतिहारी तक जाने में अभी वक्त लगेगा.

Table of Contents

33 फीट ऊंचा शिवलिंग ब्लैक ग्रेनाइट से बना

यह विशाल शिवलिंग 33 फीट ऊंचा है, जो ब्लैक ग्रेनाइट से बना है. इसका निर्माण पिछले 10 सालों से तमिलनाडु के महाबलीपुरम में किया जा रहा था. करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से बने इस विशालकाय शिवलिंग को बिहार के पूर्वी चंपारण लाया जा रहा है. तमिलनाडु से कई हफ्ते पहले चले इस शिवलिंग को 96 चक्के वाले और कई धुरी वाले ट्रक से कैथवलिया लाया जा रहा है.इस शिवलिंग का वजन करीब 210 मीट्रिक टन है. ज्यादा वजनी और आकर में बड़े होने की वजह से बहुत ही सावधानी से इसे बिहार की सीमा में लाया गया है. जिसे अभी पूर्वी चंपारण में पहुंचने में कई घंटों का वक्त लगेगा.

कब और कहां होगी स्थापना?

तमिलनाडु से आए इस शिवलिंग की स्थापना बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के जानकीनगर में स्थित विराट रामायण मंदिर में होगी. विराट रामायण मंदिर में 210 टन यानी 2 लाख 10 हजार किलो वजनी और 33 फीट लंबाई वाले इस शिवलिंग की स्थापना 17 जनवरी 2026, दिन शनिवार को होगी. विराट रामायण मंदिर में हवन और विधि-विधान से शिवलिंग की पीठ पूजा की जाएगी. इसके बाद इस विशाल शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा होगी.

शिवलिंग की खासियत

बिहार पहुंचे इस विशाल शिवलिगं का निर्माण पिछले 10 सालों से तमिलनाडु के महाबलीपुरम स्थित पट्टीकाडु गांव में किया जा रहा था. यह विशाल शिवलिंग 210 टन वजनी और 33 फीट ऊंचा है. इस शिवलिंग को एक ही ग्रेनाइट पत्थर से तराशा गया है. इस शिवलिंग को बनाने में करीब 3 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है. इस शिवलिंग पर 1008 सहस्त्रलिंगम भी उकेरे गए हैं.

विराट रामायण मंदिर, बिहार

बिहार में विराट रामायण मंदिर इस समय निर्माणाधीन है. यह बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में, चकिया के पास कैथवलिया और बहुआरा दो गाँवों के बीच में है. यह मंदिर 1080 फीट लंबा और 540 फीट चौड़ा है. इस विशाल मंदिर में 18 शिखर और 22 उप मंदिर होंगे. इस मंदिर के मुख्य शिखर क ऊंचाई 270 फीट होगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button