
2026 का बजट ‘निराशाजनक’, देश की आर्थिक चुनौतियों से मुंह मोड़ने का आरोप
ठप, रोजगार और महिला-केंद्रित योजनाओं पर कोई ठोस पहल नहीं राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा
जबलपुर, यश भारत राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए वर्ष 2026 के बजट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि यह बजट देश के सामने खड़ी गंभीर आर्थिक चुनौतियों से पूरी तरह अनजान नजर आता है और आम जनता के लिए किसी भी तरह की राहत लेकर नहीं आया है।
विवेक तन्खा ने कहा कि इस बजट में विदेशी निवेश यानी FDI लगभग ठप स्थिति में है और भारत को एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का जो अवसर था, वह भी सरकार ने गंवा दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में महिला केंद्रित रोजगार के अवसरों और बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर भी कोई ठोस नीति दिखाई नहीं देती।
उन्होंने यह भी कहा कि देश में लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए नए रोजगार की कोई उम्मीद इस बजट से पैदा नहीं होती। ग्रामीण रोजगार योजनाओं को भी नजरअंदाज किया गया है और लगभग हर क्षेत्र में वित्तीय कटौती दिखाई दे रही है।
विवेक तन्खा के अनुसार, यह बजट सरकार की नीति-स्तर पर थकान और सोच के दिवालियेपन को दर्शाता है। उन्होंने इसे पूरी तरह निराशाजनक बताते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार संकट से निपटने के लिए सरकार के पास कोई स्पष्ट रोडमैप नजर नहीं आ रहा







