जबलपुरमध्य प्रदेश

चोरी में शामिल भाई बहन और जेवर खरीदने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार,10 लाख का माल बरामद

थाना गोहलपुर एवं तिलवारा अंतर्गत हुई 3 नकबजनियों का खुलासा

जबलपुर,यशभारत। गोहलपुर और तिलवारा थाना क्षेत्र में चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में गोहलपुर पुलिस को सफलता हासिल की है जेवरात पार करने वाले चोर ने अपनी बहन के माध्यम से जेवरात ठिकाने लगा दिए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जेवर सहित जेवरात खरीदने वाले तीन लोगो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक़ इस प्रकरण में गढ़ा निवासी पियूष अहिरवार उर्फ चिंटू, त्रिमूर्तिनगर निवासी पूजा चौधरी, मछली मार्केट निवासी शिवांशु साहूसंजय साहू और मनीषा साहू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने का 1 हार, 1 जोड़ी झुमकी, 1 जोड़ी बाली, 2 चेन, 2 अंगूठी, 5 पेंडल, 10 नग मंगलसूत्र के गुरिया, 5 नग नाक की लोंग सोना कुल वजनी 80 ग्राम, चांदी की 1 करधन, 2 जोड़ी पायल, 3 चूड़ी कुल चांदी वजनी 250 ग्राम तथा चुराये हुये जेवर बेचने से मिले रूपयो से खरीदे टीव्ही, फ्रिज एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल जब्त की है।

दरअसल चोरी की वारदातों के बाद सीसीटीवी फुटेज में संदेही पियूष सामने आया था। पियूष को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ में यह सामने आया कि आरोपी ने त्रिमूर्तिनगर एवं अमखेरा गोहलपुर तथा थाना तिलवारा अंतर्गत चोरी करना स्वीकार किया और चोरी के गहने अपनी बहन पूजा चौधरी के माध्यम से शिवांश साहू, संजय साहू एवं मनीषा साहू को लगभग ढाई लाख रूपये में बेचना बताया। बेचे गए जेवर से मिले पैसे से टीव्ही फ्रिज एवं कूलर खरीदना बताया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button