साली का कटा सिर लेकर घूमता रहा जीजा: मंदिर के सामने लगाया जयकारा

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के साउथ 24 परगना (South 24 Parganas) जिले से दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जीजा (Jija) ने साली ( SALI) का पहले तो मर्डर किया। इसके बाद उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया। फिर वहशी जीजा अपनी साली का कटा सिर लेकर काफी देर तक घूमता रहा। इस दौराम मंदिर के सामने जाकर जयकारा भी लगाया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के सीनियर अधिकारी ने बताया- घटना बसंती थाना क्षेत्र के भरतगढ़ गांव की है। आरोपी का शुक्रवार रात को साली से झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर उसने धारदार दरांती से साली का सिर धड़ से अलग कर दिया। पुलिस के कहा- हम घटना की जांच कर रहे हैं। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम भेजी गई है। महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी आरोपी के पास से जब्त कर लिया गया है।
असम में पति ने पत्नी का सिर काटा, साइकिल से लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा
असम में एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया। कटा हुआ सिर लेकर साइकिल से पुलिस स्टेशन पहुंचकर सरेंडर कर दिया। घटना 19 अप्रैल की रात को चिरांग जिले में हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी बितीश हाजोंग ने अपनी पत्नी बैजंती ने अपनी पत्नी का सिर धारदार हथियार से काटा और फिर साइकिल से पुलिस स्टेशन पहुंचा। उसने साइकिल की बास्केट में पत्नी का कटा हुआ सिर रखा था।







