जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
BREAKING : बाइक सवार बदमाशों ने यात्री बस पर की जमकर पत्थर बाजी : 1 यात्री की मौत, आपसी प्रतिस्पर्धा के दौरान वारदात को दिया गया अंजाम

सतना l रीवा से इंदौर जा रही विजयंत ट्रेवल्स की बस पर अचानक पत्थरों से हुए हमले के दौरान एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई इसके बाद हड़कंप मच गया l
जानकारी के अनुसार बाइक से आये 2 युवकों ने अंधाधुंध की पत्थर बाजी शुरू कर दी रीवा जिले के चोरहटा थाना क्षेत्र में ITI के पास यह पूरी वारदात होना बताया जा रहा है मृतक यात्री की अब तक सिनाख्त नहीं हो सकी है । सूत्रों की माने तो बस संचालकों के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है अब पुलिस जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।







