जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपा का मौन जुलूस

जबलपुर यश भारत। भारतीय जनता पार्टी महानगर के द्वारा गुरुवार 14 अगस्त को विभाजन विभीषका दिवस मनाते हुए एक मौन जुलूस निकाला। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 14 अगस्त को विभाजन विभीषका दिवस मनाने का आव्हान किया था इसी के तहत जबलपुर में भी स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले 14 अगस्त को यह मौन जुलूस निकाला गया। मालवीय चौक सी प्रारंभ होकर यह मौन जूलूस शहर की विभिन्न मार्गो से होते हुए सरदार पटेल भवन गुजराती मंडल पहुंचा जहां एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया साथ ही एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। मौन जुलूस मै महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि सांसद आशीष दुबे महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू विधायक अशोक रोहाणी कमलेश अग्रवाल सोनू बचवानी सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्मोकिंग पर भाजपा महानगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने कहा कि 1947 में जिस तरह से देश ने विभाजन की विभीषका को झेला है इस कभी नहीं भुलाया जा सकता आज की युवाओं और आने वाली पीढ़ी को भी इस विभीषका के संबंध में जानकारी होनी चाहिए और इसी उद्देश्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 14 अगस्त को विभाजन विधि का दिवस मनाने का आव्हान किया था। सरदार वल्लभभाई पटेल सभागार में आयोजित संगोष्ठी में भी भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेताओं और वक्ताओं ने अपने विचार रखे।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button