इंदौरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

भाजपा की संभाग स्तरीय विषय वक्ता कार्यशाला

19 जिलों के 400 से अधिक कार्यकर्ता शामिल

भाजपा की संभाग स्तरीय विषय वक्ता कार्यशाला

19 जिलों के 400 से अधिक कार्यकर्ता शामिल

जबलपुर,यश भारत। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत भाजपा की संभाग स्तरीय विषय वक्ता कार्यशाला सोमवार को रानीताल स्थित भाजपा संभागीय कार्यालय में शुरू हो गई। कार्यशाला में जबलपुर, रीवा, शहडोल और छिंदवाड़ा संभाग के 19 जिलों से लगभग 400 से अधिक विषय वक्ता और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके थे तथा पंजीयन की प्रक्रिया जारी थी।
कार्यशाला को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, गुजरात प्रदेश के प्रदेश संगठन महामंत्री रत्नाकर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ नेता विभिन्न सत्रों में संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे पंजीयन से हुई, जबकि दोपहर 12:30 बजे उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया। उद्घाटन सत्र में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके बाद अलग-अलग सत्रों में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे कार्यकर्ता संगठन के विचारों और योजनाओं को समाज के बीच प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर सकें।
कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, प्रशिक्षण महाअभियान की प्रदेश टोली, संभाग प्रभारी, प्रशिक्षक विषय वक्ता, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, संभाग प्रशिक्षण प्रभारी तथा जिला प्रशिक्षण टोली के सदस्य भी भाग ले रहे हैं। आयोजन के माध्यम से संगठन को वैचारिक और संगठनात्मक रूप से मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button