जबलपुरमध्य प्रदेश

विजयनगर क्षेत्र के नाले मै घंटों बहते रहे बिस्कुट

लोगों में उत्सुकता लगी भीड़

जबलपुर यश भारत। विजयनगर क्षेत्र में स्थित होटल प्रिंस विराज के बाजू से बहने वाले नाले में आज शाम हजारों की तादाद में बिस्कुट के पैकेट तैरते नजर आये। नाले में बिस्किट बहते देखा लोगों की भीड़ भी लग गई थी। बिस्किट बहने का सिलसिला घंटों जारी रहा। बिस्कुट कहां से बेहकर आ रहे थे इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी तो नहीं लग पाई है लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऐसा प्रतीत होता है कि या तो बिस्कुट खराब होने के कारण किसी व्यापारी के द्वारा बड़ी मात्रा में इन्हें नाले में फेंक दिया गया होगा या फिर नकली बिस्कुट के पैकेट भी हो सकते हैं। लेकिन घंटों नाले मैं तैरती बिस्किट के कारण लोगों में कोतूहल जरूर देखा गया। कुछ लोगों के मुताबिक बिस्कुट की यह पैकेट पार्ले कंपनी के बताये जा रहे हैं तो कोई किसी और कंपनी के बता रहा है। अब वास्तविकता क्या है यह तो बिस्कुट फेंकने वाला ही सही तरीके से बता सकता है लेकिन इस को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं जरूर सरगर्म रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button