देशमध्य प्रदेशराज्य

इंदौर के लापता कपल में बड़ा खुलासा: मेघालय की खाई में मिला पति राजा का शव, पत्नी सोनम अब भी लापता

इंदौर के लापता कपल में बड़ा खुलासा: मेघालय की खाई में मिला पति राजा का शव, पत्नी सोनम अब भी लापता

 

इंदौर के नवविवाहित दंपति की हनीमून ट्रिप पर गए मेघालय में अचानक हुई गुमशुदगी का मामला अब एक दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गया है। 11 दिन से लापता राजा रघुवंशी का शव सोमवार को मेघालय के शिलांग इलाके में एक खाई से बरामद कर लिया गया। हालांकि, उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

राजा और सोनम 23 मई की शाम से शिलांग के ओसरा हिल्स इलाके से लापता थे। इस घटना के बाद से मेघालय पुलिस और बचाव दलों की 6 टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी थीं। आखिरकार 11 दिन की कड़ी मेहनत के बाद राजा का शव एक गहरी खाई से बरामद हुआ।

परिवार की ओर से राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने शव की पहचान की पुष्टि की है। शव पर राजा के नाम का टैटू भी मिला, जिससे उसकी पहचान आसान हुई। राजा के दूसरे भाई विपिन रघुवंशी के मुताबिक, शव उस जगह से लगभग 20–25 किलोमीटर दूर मिला है जहां कपल का स्कूटर पहले बरामद हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button