बड़ी खबर – आयुध निर्माणियों को कंपनियों में विलय, कमेटी गठित, रक्षा उत्पादन विभाग ने आदेश जारी किया,संगठनों के प्रतिनिधि होंगे सदस्य

जबलपुर यशभारत।लगभग चार साल पूर्व सुरक्षा उत्पादन करने वाली आयुध निर्माणियों को 7निगमों में बांटने के बाद अब उन निर्माणियों को स्थाई रूप से उनको निगमों में शामिल करने के लिए रक्षा उत्पादन विभाग के प्रबंधन एवं नीति प्रभाग ने एक कमेटी का गठन कर दिया है।इस आशय के आदेश रक्षा उत्पादन विभाग की ओर से 14जुलाई को जारी कर दिए गए हैं। 16 जुलाई को उक्त पत्र निर्माणियों में आते ही कर्मचारियों के बीच सन्नाटा सा पसर गया है।
उल्लेखनीय है कि चार साल पूर्व सरकार ने नीति के तहत रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग के अधीनस्थ सभी आयुध निर्माणियों को गठित 7 निगमों में बांट दिया था।लेकिन तब से अब तक आयुध निगमों की संचालन नीतियां और सेवा शर्तों का मामला लंबित रहा। 13 माह पूर्व रक्षा उत्पादन विभाग ने सभी कंपनियों से मानव संसाधन का मसौदा मांगा था।ताकि निगमों की सेवा शर्तों वेतनमान एवं भर्ती प्रक्रिया में एक रूपता बनी रहे।उधर दूसरी ओर कर्मचारी महासंघों ने आयुध निर्माणियों का निगमों में विलय का विरोध करते हुए रक्षा मंत्रालय के नियमों के तहत भर्ती कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी बनाए रखने की मांग की थी।रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में कोर्ट ने सहमति भी जताई थी कि कर्मचारियों को निगम या सरकारी कर्मचारी बने रहने का विकल्प दिया जाएगा। सरकार बिना सहमति के अपना फैसला नहीं थोपेगी।
कर्मचारियों से सहमति और विकल्प लेने के उद्देश्य से सरकार ने एक समिति का गठन कर दिया।जिसमें मान्यता प्राप्त फेडरेशनों से संबद्ध यूनियनों/एसोसिएशनों के साथ वार्ता/चर्चा कर नए डीपीएसयू के संबंध में सामान्य अवशोषण पैकेज का मसौदा के संबंध में चर्चा होगी।
रक्षा उत्पादन विभाग के जारी पत्र के अनुसार सरकार की ओर सेसातों एनडीसी के सभी सीएमडी और निदेशक/एचआर। रक्षा मंत्रालय/डीडीपी के प्रतिनिधि – सदस्य के रूप में शामिल होंगे।वहीं कर्मचारियों की ओर से मान्यता प्राप्त महासंघों और उनसे संबद्ध यूनियनों/एसोसिएशनों के प्रतिनिधि जिसमें एआईडीईएफ, आईएनडीडब्ल्यूएफ और बीपीएमएस – प्रत्येक महासंघ के सदस्य,सिड्रा से संबद्ध प्रत्येक संघ से एक सदस्य रक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त प्रत्येक एसोसिएशन से एक सदस्य एन डीएनजीएसए और एनडीजीबीजीओए और आईओएफएस ऑफिसर्स से एक प्रतिनिधि। को नामांकित किया जायेगा।







