जबलपुरमध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश में कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सरकारी कर्मचारियों को केंद्र के समान 42 फीसदी महंगाई भत्ता

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। अब इनको केंद्रीय कर्मचारियों के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा।
42% महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा, जो अगस्त से दिया जाएगा। छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी। 1 जुलाई 2023 तक सेवा के 35 वर्ष पूरे करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान दिया जाएगा।