इंदौरमध्य प्रदेश

“इंदौर को बड़ी सौगात: अबूधाबी समेत 3 नई उड़ानों को मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी और मजबूत”

प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा फायदा मिलेगा

इंदौर,यशभारत। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को एक और बड़ी हवाई सौगात मिलने जा रही है। इंदौर से अबूधाबी के लिए नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही इंदौर से सूरत और जबलपुर से कोलकाता के लिए भी नई उड़ानों को स्वीकृति दी गई है।

गुरुवार को मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में एम्पावर्ड कमेटी की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई। जानकारी के मुताबिक करीब 18 से 20 नई उड़ानें शुरू करने के प्रस्ताव रखे गए थे, जिनमें से फिलहाल तीन उड़ानों को मंजूरी दी गई है। इन उड़ानों के शुरू होने से प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को बड़ा फायदा मिलेगा। खासतौर पर इंदौर से अबूधाबी की अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने से व्यापार, पर्यटन और प्रवासी भारतीयों के आवागमन में भी सुविधा बढ़ेगी।

वहीं इंदौर-सूरत और जबलपुर-कोलकाता उड़ानों से घरेलू यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा। सरकार का मानना है कि नई उड़ानों से प्रदेश के प्रमुख शहरों की देश और विदेश के साथ कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button