भोपाल में बड़ा साइबर झटका पेंशन के नाम पर रिटायर्ड DCP को लगाया 45 हजार का चूना

भोपाल में बड़ा साइबर झटका पेंशन के नाम पर रिटायर्ड DCP को लगाया 45 हजार का चूना
भोपाल के मिनाल रेसीडेंसी में रहने वाले रिटायर्ड डीसीपी एल. विश्ववेरेया को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब एक फर्जी लिंक पर भरोसा कर बैठे और उधर लिंक खुला, इधर खाते से 45 हजार रुपये उड़ गएहैरानी की बात ये कि जो शख्स खुद बरसों तक कानून की वर्दी में अपराधियों को काबू करता रहा, वही अब साइबर जाल में फंस गया।मैसेज आया अनजान नंबर से, लिखा था पेंशन अपडेट करो, लिंक खोलो
डीसीपी साहब ने लिंक खोला और साइबर गैंग ने खाता खोल डाला। शुक्र है कि रिटायर्ड अफसर ने फुर्ती दिखाई और सायबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई। टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए रकम पर रोक लगा दी और अब जांच में जुटी है।सायबर सेल का कहना है जिसने भी किया है ये साइबर हमला, बच के नहीं जाएगा। अब देखना ये है कि पकड़ कब होती है और पैसा कब लौटता है।







