भोपालमध्य प्रदेश

भोपालः युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या; कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी

भोपालः युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या; कारण अज्ञात, पुलिस जांच में जुटी
​भोपाल,यशभारत। राजधानी के शाहपुरा थाना इलाके में बुधवार को एक 24 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, युवक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
​मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शंकर कुशवाह (उम्र 24 वर्ष), पिता विनोद कुशवाह, निवासी सुमित्रा बिहार, ने बुधवार को अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। देर शाम जब परिवार वालों ने शंकर को फंदे पर लटका हुआ देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी।
​सूचना मिलते ही शाहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसका मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button