भोपाल पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 85 पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई

भोपाल पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले 85 पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई
भोपाल, यशभारत। राजधानी भोपाल में दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट न पहनने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ हुई शुरुआती आलोचना और यशभारत की खबर प्रकाशित होने के बाद, भोपाल ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक बड़ा चेकिंग अभियान चलाया है। इस अभियान के दौरान 85 पुलिसकर्मियों के चालान काटे गए हैं, जिन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था।
यह कार्रवाई पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (PTRI) के उस सख़्त आदेश के बाद हुई है, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया गया था और उल्लंघन करने वालों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 194-D के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी। शुरुआती रिपोर्टों में आदेश के बावजूद पुलिस मुख्यालय के पास ही पुलिसकर्मियों द्वारा खुलेआम नियम तोड़ने की बात सामने आई थी, जिससे पुलिस की अनुशासनहीनता पर सवाल खड़े हुए थे।
इनका कहना है…
ट्रैफिक पुलिस ने शहर के 9 प्रमुख स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें हेलमेट और सीटबेल्ट पर विशेष ध्यान दिया गया। जिसमें कुल 225 वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई, 85 चालान सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के थे। इस अभियान के दौरान कुल ₹ 79,000 का शुल्क वसूल किया गया है।
भोपाल ट्रैफिक – डीसीपी जितेन्द्र सिंह पंवार







