भोपाल
भोपालः दो साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

भोपालः दो साल से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
भोपाल, यशभारत। राजधानी के अशोका गार्डन थाना पुलिस ने ने दो वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई गिरफ्तारी वारंटी को धर दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार राशिद खांन (43 वर्ष), निवासी ऐशबाग का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय से दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को मुखबिर की सूचना के अधारा पर पर गिरफ्तार किया गया है। वही आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।







