अयातुल्ला अली खामनेई की शहादत पर भोपाल में शोकसभा, महिलाओं ने अकीदत पेश की

अयातुल्ला अली खामनेई की शहादत पर भोपाल में शोकसभा, महिलाओं ने अकीदत पेश की
भोपाल, यशभारत। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई की शहादत की खबर के बाद दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय में शोक की लहर है। 28 फरवरी की रात इज़राइल द्वारा हुए आतंकी हमले में उनके एवं उनके परिवार के शहीद होने की सूचना के बाद तीन दिन का शोक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 मार्च, सोमवार को अंजुमन-ए-कनीज़ाने ज़ैनब की ओर से मस्जिद आले मुहम्मद शिया जामा मस्जिद में शोकसभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करोंद शिया समाज की बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवतियां उपस्थित रहीं। मजलिस को आलिमा बिंतुल हुदा रिज़वी ने खिताब करते हुए मरहूम के जीवन, उनकी सेवाओं और उम्मत-ए-मुस्लिम के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने ईरान की कामयाबी, विश्व शांति और अमन के लिए विशेष दुआ भी कराई। कार्यक्रम का समापन शोक प्रकट करते हुए और मरहूम की मग़फिरत की दुआ के साथ किया गया।







