भोपाल: पैदल जा रहे युवक से मोबाइल झपटा, पुलिस ने शुरू की जांच

भोपाल: पैदल जा रहे युवक से मोबाइल झपटा, पुलिस ने शुरू की जांच
भोपाल, यशभारत। राजधानी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिपलानी थाना इलाके में आमरोड पर एक बार फिर मोबाइल झपटमारी की वारदात हुई है। गुरुवार देर रात पैदल फोन पर बात कर रहे एक युवक से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल छीनकर उसे लूट लिया और मौके से फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई। पीड़ित का नाम तनिष्क गर्ग (18 वर्ष), पिता रामकुमार है, जो हॉस्टल 3, गोल पिपलानी का निवासी बताया जा रहा है। तनिष्क गर्ग गुरुवार की देर रात फोन पर बात करते हुए पैदल जा रहे थे, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया और उनके हाथ से मोबाइल झपटकर लिया। घटना के बाद पुलिस हरकत में आई। पिपलानी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।







