भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल मेट्रो: आज से नई शुरुआत, जानिए रूट और समय 

भोपाल मेट्रो: आज से नई शुरुआत, जानिए रूट और समय 

भोपाल यशभारत। आज शाम 4:15 बजे, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर सुभाष नगर स्टेशन पर मेट्रो का विधिवत उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद आज ही वीआईपी सफर होगा, जबकि कल (21 दिसंबर) सुबह 9 बजे से आम जनता के लिए कमर्शियल ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे।

मेट्रो टाइमिंग और ट्रिप डिटेल्स
मेट्रो का संचालन सुबह से शाम तक एक तय समय सीमा में किया जाएगा:
शुरुआत: सुबह 9:00 बजे (एम्स स्टेशन से)।
समाप्ति: शाम 7:00 बजे (अंतिम फेरा)।

कुल ट्रिप: एक दिन में 17 फेरे (एम्स से सुभाष नगर: 9 ट्रिप | सुभाष नगर से एम्स: 8 ट्रिप)।
सफर का समय: पूरे रूट (एम्स से सुभाष नगर) को तय करने में करीब 40 मिनट लगेंगे।

फ्रीक्वेंसी: हर स्टेशन पर मेट्रो 2 मिनट रुकेगी और एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन की दूरी 3 मिनट में तय होगी।

किराया चार्ट (एम्स से सुभाष नगर)किराया ज़ोन के हिसाब से तय किया गया है,

20 से शुरू होकर 40 तक रहेगा: दूरी (स्टेशनों की संख्या) किराया (₹)01 – 02 स्टेशन 2003 – 05 स्टेशन 3006 – 08 स्टेशन40

नोट: फिलहाल टिकट केवल मैन्युअल (काउंटर से) ही मिलेंगे, ऑनलाइन टिकट की सुविधा अभी शुरू नहीं हुई है।

ये हैं वो 8 स्टेशन जहाँ से आप गुजरेंगे
मेट्रो फिलहाल 6.22 किलोमीटर लंबे ‘प्रायोरिटी कॉरिडोर’ पर चलेगी:
सुभाष नगर
केंद्रीय स्कूल
डीबी मॉल
एमपी नगर
रानी कमलापति
डीआरएम ऑफिस
अलकापुरी
एम्स (AIIMS)

यात्रियों के लिए जरूरी बातें
पार्किंग: ध्यान रखें कि अभी किसी भी मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा नहीं है। आपको केवल ‘ड्रॉप और पिक-अप’ की अनुमति होगी।
सुरक्षा: स्टेशन और कोच में सीसीटीवी और इमरजेंसी बटन लगाए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति में सीधे ड्राइवर से बात की जा सकेगी। वही दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर स्पेस और ब्रेल लिपि टाइल्स की व्यवस्था है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button