भोपाल: बालकनी से गिरकर गृहिणी की मौत, सुसाइड के एंगल पर भी जांच

भोपाल: बालकनी से गिरकर गृहिणी की मौत, सुसाइड के एंगल पर भी जांच
भोपाल, यशभारत: अयोध्या नगर इलाके में मंगलवार रात सेकेंड फ्लोर की बालकनी से गिरकर 34 वर्षीय एक गृहिणी की मौत हो गई। महिला अपने घर की बालकनी में सफाई कर रही थी, तभी यह घटना हुई।
अर्चना कुलश्रेष्ठ (34), जो डीके होम्स में रहती थीं और एक गृहिणी थीं, मंगलवार रात को अपने घर की सेकेंड फ्लोर की बालकनी में सफाई कर रही थीं। इसी दौरान वह नीचे गिर गईं।
परिजनों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। महिला के पति अमित कुलश्रेष्ठ प्राइवेट जॉब करते हैं।
पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार दोपहर को महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
सुसाइड का एंगल:
जांच के दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि अर्चना कुलश्रेष्ठ लंबे समय से बीमार चल रही थीं। परिजनों के इस बयान को देखते हुए पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं यह हादसा सुसाइड का प्रयास तो नहीं था। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।







