भोपालमध्य प्रदेश

भोपालः पुलिस पिटाई में डीएसपी के साले की मौत

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप , दो आरक्षक निलंबित 

 पुलिस पिटाई में डीएसपी के साले की मौत -परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप , दो आरक्षक निलंबित 

भोपाल,यशभारत। पिपलानी पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए एक डीएसपी के साले की शुक्रवार तड़के मौत हो गई। इस मामले में दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। परिजनों ने पुलिस पर पिटाई से मौत हत्या का आरोप लगाया है। उधर, घटना की जानाकरी मिलने पर सुबह से ही थाने पर छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा है। छात्रों की भीड़ के चलते मौके पर कई थानों की पुलिस बुला ली गई है और आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए थे।  पुलिस के मुताबिक पिपलानी निवासी उदित पुत्र राजकुमार गाइकी अीआईटी कालेज का छात्र था। उसके पिता भेलकर्मी हैं , जबकि मां टीचर हैं। उससके बहनोई डीएसपी हैं और फिलहाल वे बालाघाट में पदस्थ हैं। वह रात में दोस्तों के साथ सी सेक्टर इंद्रपुरी में शराब के नशे में रात करीब ढाई बजे डांस कर हो हल्ला कर रहा था। इसी दौरान थाने की चार्ली टीम ने मौके पर पहुंचकर उदित और उसके दोस्तों को पकड़कर उनके साथ मारपीट की और थाने ले आए। परिजनों का आरोप हैं कि उसके साथ थाने में भी मारपीट की गई जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस उसे एम्स अस्पताल ले गई , जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर पुलिस का कहना है कि उसे थाने नहीं लाया गया था।

घटना की जानकारी मिलने पर पिपलानी थाने और एम्स अस्पताल के बाहर परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में छात्र एकत्रित हो गए, जिसके चलते दोनों जगहों  पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस दौरान जोन चार के आला अफसर भी मौके पर मौजूद हैं। उधर पोस्टमार्टम के लिए एम्स प्रबंधन द्वारा तीन चिकित्सकों की एक टीम का गठन किया गया है। -हाल में लगी थी नौकरी: परिजनों के मुताबिक हाल ही में उदित ने सीहोर रोड स्थित बीआईटी कालेज से पढ़ाई पूरी की थी। उसे हाल ही में डिग्री मिली थी, जिसके बाद उसकी बैंगलोर की एक कंपनी में नौकरी भी लग गई थी। इसी हफ्ते उसे नौकरी ज्वाइन करने जाना था। वह रात में इसी खुशी में दोस्तों के साथ अपनी कार से पाटी मनाने गया था। रात में उनके द्वारा आष्टा में पार्टी की गई और लौटते समय वे सभी इंद्रपुरी के सी सेक्टर में सड़क पर खड़े होकर नाच गा रहे थे, तभी उन्हें रोकने पर उनका चार्ली पर तैनात आरक्षक सौरभ आर्य और संतोष बामनिया से विवाद हुआ। गुस्से में पुलिसकर्मीयों ने उनके साथ मारपीट कर दी और उन्हें पकड़कर थारने ले जाया गया। वहां भी उनके साथ मारपीट करने का आरोप है। इसी दौरान हालत बिगडऩे पर उसे एम्स ले जाया गया था।  -कार में मिली शराब की बोतलें: पुलिसा को मौके पर कार से बीयर और शराब की बोतल भी मिली हैं। इसके अलावा मौके पर उल्टी भी पड़ी हुई मिली है। इ ससे माना जा रहा है कि मृतक ने आने दोस्तों के साथ जमकर शराब पी रखी थी। फिलहाल इस मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल डीसीपी जोन 2 -विवेक सिंह का कहना है कि  आरोपों की गंभीरता को देखते हुए, प्रथम दृष्टया जिम्मेदार पाए गए दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button