भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल क्राइम ब्रांच ने चार किलो गांज किया जब्त; माँ-बेटे पर  एनडीपीएस एक्ट के तहत केस

भोपाल क्राइम ब्रांच ने चार किलो गांज किया जब्त; माँ-बेटे पर  एनडीपीएस एक्ट के तहत केस
​भोपाल,यशभारत।  क्राइम ब्रांच भोपाल ने चार  किलो से अधिक गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग एक लाख रुपये आँकी गई है। पुलिस ने मौके से नाबालिग)को हिरासत में लिया है, जबकि उसकी गांजा तस्कर माँ फरार हो गई है।
​क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एम.पी. नगर के शिव मंदिर के पीछे मैदान फेस पर एक महिला और उसका {14-15} वर्ष का बेटा गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी कर नाबालिग लड़के को ट्रॉली बैग के साथ पकड़ा। लड़के के ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर 4. 40 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसे हिरासत में लेकर पुछताछ की गई। जिसमें उसने बताया कि वह अपनी माँ भारती कुचबंदिया के साथ गांजा बेचने आया था, लेकिन उसकी माँ किसी से मिलने का बहाना बनाकर मौके से फरार हो गई। बालक ने स्वीकार किया कि वह माँ के कहने पर ही गांजे की खरीदी-बिक्री का काम करता है।
​क्राइम ब्रांच के अनुसार, फरार गांजा तस्कर भारती कुचबंदिया एक शातिर अपराधी है। उसके विरुद्ध पूर्व में भी आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम और भोपाल के कई थानों में एनडीपीएस के गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने  नाबालिग और उसकी मां भारती कुचबंदिया  के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम  के तहत मामला दर्ज किया है।
​पुलिस उपायुक्त अपराध  अखिल पटेल ने बताया कि भारती कुचबंदिया कम दामों पर गांजा खरीदकर उसे भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक दामों पर बेचती थी। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि पुलिस की टीमें फरार आरोपी भारती कुचबंदिया की तलाश में जुट गई हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button