भोपाल एम्स पार्किंग में सेंध: कार का कांच तोड़कर लैपटॉप समेत कीमती सामान चोरी

भोपाल एम्स पार्किंग में सेंध: कार का कांच तोड़कर लैपटॉप समेत कीमती सामान चोरी
भोपाल, यशभारत। राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की पार्किंग में खड़ी एक कार को निशाना बनाते हुए चोरों ने खिड़की का कांच तोड़ दिया और उसमें रखा एक लैपटॉप समेत कीमती कपड़े चुराकर फरार हो गए। अस्पताल की पार्किंग में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कार का शीशा तोड़ा, सामान गायब
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अटल तिवारी ने अपनी कार बागसेवनियां थाना क्षेत्र स्थित एम्स अस्पताल की पार्किंग में पार्क की थी। जब वह वापस लौटे, तो उन्हें अपनी कार की खिड़की का कांच टूटा हुआ मिला। कार के अंदर रखे गए लैपटॉप और अन्य कीमती सामान चोरी हो चुके थे। पुलिस ने फरियादी अटल तिवारी की शिकायत पर बागसेवनियां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि एम्स अस्पताल की पार्किंग से सामान चोरी होने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, बावजूद इसके पार्किंग की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। यह घटना एक बार फिर सार्वजनिक पार्किंग स्थलों पर वाहनों और व्यक्तिगत सामानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाती है।







