भारत गौरव पर्यटक ट्रेन रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी

भारत गौरव पर्यटक ट्रेन रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से होकर गुजरेगी
भोपाल यशभारत। रेलयात्रियों को देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों की सुलभ, सुविधाजनक एवं सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के माध्यम से दक्षिण दर्शन यात्रा का संचालन किया जा रहा है जो दिनांक 05 जुलाई 2025 को इंदौर से रवाना होगी। यह विशेष पर्यटक ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी, बैतूल एवं नागपुर जैसे स्टेशनों से होकर गुजरेगी। जहां से यात्री इस यात्रा में सम्मिलित हो सकते हैं। भोपाल मंडल के अंतर्गत आने वाले रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से यह ट्रेन होकर गुजरेगी, जिससे इस क्षेत्र के यात्रियों को भी इस यात्रा में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित यह यात्रा 09 रातों व 10 दिनों की होगी, जिसमें यात्रियों को तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं त्रिवेंद्रम जैसे प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया जाएगा।







