इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले सरकार ने 12 IPS अफसरों के किए तबादले, यहां देखें जारी लिस्ट

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

मध्य प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले एक बार फिर  12 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है. इस लिस्ट के अनुसार, वर्तमान में भोपाल पुलिस मुख्यालय के उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात कुमार सौरभ अब उप पुलिस महिलिरीक्षक  चंबल रेंज मुरैना की जिम्मेदारी संभालेंगे.

वहीं सत्येंद्र जैन अब भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद पर तैनात होंगे. इसके साथ ही वीरेंद्र कुमार सिंह खंडवा के पुलिस अधीक्षक होंगे. इसके अलावा मालवा के पुलिस अधीक्षक को सेनानी 36वीं वाहिनी विसबल मंडला का जिम्मा मिला. जबिक, विनोद कुमार सिंह को मालवा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया. राजेश त्रिपाठी अब पांढुर्ना के पुलिस अधीक्षक होंगे.

 

56d3102a0b2c47f5bc631ae6215699471696577788321489 original

इनको मिला यहां का पदभार
वहीं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध इंदौर में तैनात आर.के.हिंगणकर को उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज इंदौर बनाया गया है. सुनील कुमार को उप पुलिस महानिरीक्षक सागर बनाया गया. इसके साथ ही सविता सोहाने को उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज मिला. मनोज कुमार को भोपाल पुलिस मुख्यालय के उप पुलिस महानिरीक्षक के पद से हटाकर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध इंदौर दिया गया. वहीं राम शरण प्रजापति को पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नगरीय पुलिस भोपाल का जिम्मा मिला. जबकि, सुधीर कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक मैरह के पद पर तैनात किया गया.

 

 

Related Articles

Back to top button