जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
दिल्ली चुनाव से पहले AAP को लगा तगड़ा झटका, एक साथ 7 विधायकों ने छोड़ी पार्टी

दिल्ली में एक तरफ विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा। एक साथ 7 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। बताया जा रहा है कि टिकट नहीं मिलने की वजह से विधायकों ने आप से इस्तीफा दे दिया।
दिल्ली के सात विधायकों ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में आम आदमी पार्टी के त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित महरौलिया, कस्तूरबा नगर से विधायक मदन लाल, जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि, पालम से विधायक भावना गौड़, आदर्श नगर से पवन शर्मा, बिजवासन से विधायक बीएस जून और महरौली से विधायक नरेश यादव शामिल हैं।







