भोपाल

दोस्त ने पीटा और धमकाया तो बीटेक छात्र ने फांसी लगाई -पुलिस को मिला सुसाइड नोट

दोस्त ने पीटा और धमकाया तो बीटेक छात्र ने फांसी लगाई
-पुलिस को मिला सुसाइड नोट
भोपाल, यशभारत।
अवधुपरी इलाके में एक निजी कॉलेज में बीटेक के छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को उसके घर से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा था कि वह लडक़ी से बातचीत करता था, इस बात को लेकर दोस्त ने उससे मारपीट की थी और धमकी दे रहा था। इसी बात से परेशान होकर वह खुदकुशी कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
टीआइ महेश लिलहारे के मुताबिक भवानी धाम निवासी हिमांशु देशमुख(22) सेज कॉलेज में बीटेक थर्ड ईयर का छात्र था। वह मूल रूप से बैतूल का रहने वाला था। आज सुबह उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव बरामद करने के बाद मर्ग कायम कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एफएसएल टीम को मृतक की तलाशी लेने पर एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने एक दोस्त से परेशान होकर खुदकुशी करने का जिक्र किया है। मृतक ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसका दोस्त उसे एक लडक़ी से बात करने को लेकर परेशान कर डरा-धमका रहा था, उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इससे परेशान होकर वह खुदकुशी कर रहा है। मृतक ने सुसाइड नोट में परेशान करने वाले युवक का नाम भी लिखा है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button