जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य
ASP प्रदीप शेन्डे और रांझी CSP विवेक गौतम का तबादला, बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण

जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा प्रदेशभर में पुलिस विभाग के कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस आदेश के तहत जबलपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) प्रदीप शेन्डे और नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) विवेक गौतम का स्थानांतरण किया गया है।
गृह विभाग के आदेश के अनुसार, विभिन्न जिलों में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है।
प्रमुख स्थानांतरण आदेश:
1. प्रदीप शेन्डे (डीडी-02) – जबलपुर पुलिस विभाग से स्थानांतरित होकर भोपाल पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के रूप में पदस्थ किए गए।
2. विवेक गौतम (डीडी-18) – नगर पुलिस अधीक्षक, रांझी, जबलपुर से डिंडोरी में उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के रूप में पदस्थापित।




