देश

Apple लेकर आया सबसे पतला iPhone 17 Air

जानें कीमत, फीचर्स और कलर ऑप्शन

यशभारत। Apple ने आखिरकार भारत में अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस बार कंपनी चार मॉडल लेकर आई है- iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max। हर मॉडल को अलग-अलग ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि एंट्री-लेवल फ्लैगशिप से लेकर अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन चाहने वालों तक सबके लिए एक विकल्प मौजूद हो।

iPhone 17-सबसे किफायती मॉडल

iPhone 17 सीरीज का बेस मॉडल, यानी iPhone 17, भारत में 82,900 रुपये से शुरू होता है। इसका 256GB वेरिएंट ₹82,900 और 512GB वेरिएंट 1,02,900 रुपये में उपलब्ध है। यह मॉडल Lavender, Mist Blue, Sage, White और Black जैसे आकर्षक रंगों में मिलेगा।

iPhone Air- सबसे पतला iPhone

Apple ने इस बार iPhone 17 Air भी पेश किया है, जिसे कंपनी का सबसे पतला iPhone कहा जा रहा है। इसमें Titanium बॉडी, eSIM-only डिजाइन और AI-ट्यून GPU दिया गया है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 रुपये (256GB) है। इसका 512GB वेरिएंट 1,39,900 रुपये और 1TB वेरिएंट 1,59,900 रुपये में मिलेगा। यह फोन Space Black, Cloud White, Light Gold और Sky Blue कलर में उपलब्ध होगा।

दमदार फीचर्स

iPhone 17 में ऐपल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा. इसमें 48MP के मेन लेंस वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. सेकेंडरी कैमरा भी 48MP का है.कैमरा में इस बार कंपनी ने AI फीचर्स का सपोर्ट भी दिया है, जो ग्रुप सेल्फी में ऑटोमेटिक स्विच कर सकता है. फ्रंट कैमरा में स्टेबलाइजेशन बेहतर किया गया है. इसमें 6.3-inch का डिस्प्ले मिलेगा. ये फोन 256GB के बेस वेरिएंट के साथ मिलेगा. इसमें ऐक्शन बटन दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button