जबलपुरमध्य प्रदेश

अपोलो हॉस्पिटल जबलपुर में वर्ल्ड कैंसर डे पर कैंसर-मुक्त मरीजों का हुआ सम्मान

एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से कैंसर का प्रभावी इलाज संभव

जबलपुर,यशभारत। वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल जबलपुर में एक गरिमामय और प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर उन मरीजों का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपोलो हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में उपचार कराकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी पर विजय प्राप्त की और आज पूरी तरह कैंसर-मुक्त जीवन जी रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के कैंसर विभाग प्रबंधन द्वारा कैंसर-मुक्त मरीजों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

06

इस मौके पर अपोलो हॉस्पिटल जबलपुर के डायरेक्टर डॉ. शोभित बड़ेरिया ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़कर सामान्य जीवन में लौटे मरीज समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। ऐसे मरीज उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण हैं, जो अभी इस बीमारी से संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज कैंसर-मुक्त मरीजों का सदैव ऋणी रहेगा और उनकी उपस्थिति व प्रेरक शब्द अन्य मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होते हैं।

इस अवसर पर रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. श्रेयस रेड्डी ने कहा कि वर्तमान समय में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिसका एक बड़ा कारण जागरूकता की कमी है। हालांकि आधुनिक और एडवांस टेक्नोलॉजी की मदद से आज कैंसर का प्रभावी इलाज संभव है और मरीज पूरी तरह कैंसर-मुक्त भी हो रहे हैं। वहीं मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. के. सिवाश्री ने कैंसर के प्रति जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि जिन मरीजों ने डॉक्टरों पर भरोसा किया और सही मार्गदर्शन में पूरा इलाज कराया, वही सफलतापूर्वक कैंसर से मुक्त हो सके। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी मरीजों और उनके परिजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपोलो हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. शोभित बड़ेरिया, बिजनेस हेड नीलेश रावल, वाइस प्रेसिडेंट समृद्धि वर्मा, कैंसर विभाग के डॉ. के. सिवाश्री, डॉ. श्रेयस रेड्डी, डॉ. करुणाकर रेड्डी, डॉ. बिस्वप्रकाश, असिस्टेंट मैनेजर रविकांत तिवारी सहित अस्पताल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button