जबलपुरमध्य प्रदेश
ट्रेस गिरने से घायल की मौत पर हंगामा,नाराज़ लोगो ने किया चकाजाम
हादसे के जिम्मेदारों पर कार्यवाही की मांग

जबलपुर,यशभारत। गोराबाजार थाना अंतर्गत पिछले दिनों दुर्गा उत्सव के दौरान लगाए गए ट्रेस गिरने से घायल हुए जुगल किशोर की रविवार को इलाज़ के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद की मौत के बाद गोराबाजार क्षेत्र में हंगामा मच गया। आक्रोशित लोगों ने जबलपुर – मंडला मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया जिससे मुख्य मार्ग में लंबा जाम लग गया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रेस गिरने से जुगल किशोर डेढ़ माह पूर्व घायल हुए थे। लेकिन आज तक पुलिस ने हादसे के जिम्मेदारों पर कोई कार्यवाही नहीं की।

क्षेत्रीय लोगों ने हादसे के जिम्मेदारों पर एफआईआर करने और मृतक के परिजनों को 25 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाने की मांग की। हंगामे को देखते हुए मौके पर पुलिस बल पहुंचा। और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया जिसके बाद हंगामा शांत हुआ।






