जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

निगम की गौशाला में गायों की मौत से लोगों में गुस्सा किया हंगामा

जबलपुर यश भारत।रामपुर चौकी अंतर्गत आने वाले मांडवा स्थित नगर निगम की गौशाला में एक बाद एक गायों की मौतों से हड़कंप मचा हुआ है। सबसे बड़ी लापरवाही की बात तो यह थी कि गायों की मौत के बाद शवों को गौशाला में सड़ने के लिए छोड़ दिया गया था। जबकि उक्त गायें लंपी वायरल से ग्रसित थी। सुबह जब क्षेत्रीय लोगों को गायों की मौतों के संबंध में पता चला तो वे सभी गौशाला जा पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया। कुछ ही देर में पुलिस बल और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
बताया जाता है कि गौशाला में करीब 8 गायें मृत अवस्था में मिली हैं। वहीं इतनी ही गायों की हालत बेहद गंभीर अवस्था में है। ठेकेदार ने बताया कि मृत सभी गायें लंपी बीमारी से ग्रसित हैं। चुंकि शव उठाने वाले वाहन नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग भेजता है और पिछले तीन चार दिनों से वहां के कर्मचारी मवेशी नहीं उठा रहे हैं, इसलिए सभी मृत गायें गौशाला में मौजूद हैं। इधर, क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि मवेशियों की देखरेख ठीक से नहीं की जा रही है।
उन्होंने ने अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। वहीं मृत पशुओं को कई दिनों तक न उठाए जाने से वे आक्रोश भी थे। गौ सेवकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन के रवैये असंतोष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button