जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

UP से दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बच्चे समेत कई लोग घायल

घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

UP से दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बच्चे समेत कई लोग घायल

 मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां श्रद्धालुओं की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चों समेत महिलाएं और बुजुर्ग घायल हुए हैं। घटना पिपरई तिराहे की है। दरअसल, उत्तर प्रदेश से श्रद्धालुओं से भरी कार सोनागिरि मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। सरायछौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दौरान सभी लोग कार में खाना खा रहे थे। हादसा इतना भयानक था कि आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे, महिला और पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button