भोपाल

अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत -मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत
-मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
भोपाल, यशभारत।
मिसरोद इलाके में कल रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार कर फरार हो गया। हादसे के बाद घायल को एम्स पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे चेक करने पर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
थाना पुलिस के मुताबिक राजीव नगर उमरावगंज जिला रायसेन निवासी अर्जुन सिंह तवंर पुत्र बिठ्ठूलाल(54) प्राइवेट काम करते थे। कल रात करीब नौ बजे अपनी बाइक से समरधा होते हुए घर लौट रहे थे। तभी समरधा कलारी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी कार लेकर फरार हो गया। वहीं हादसे में घायल अधेड़ को लोगों ने एम्बुलेेंस की मदद से एम्स पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव मर्चुरी में रखवा दिया है। आज पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
अज्ञात वाहन की टक्कर से सफाईकर्मी महिला की मौत-
टीटी नगर इलाके में पिछले दिनों एक अज्ञात वाहन ने पैदल सडक़ पार कर रही सफाईकर्मी महिला को टक्कर मार कर घायल कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। एएसआई राजकुमार दुबे ने बताया कि झरनेश्वर मंदिर के पीछे बाणगंगा निवासी आशा वर्मा पति मनोहर(48) निर्वाचन भवन में साफ-सफाई का काम करती थीं। गत 30 अगस्त की दोपहर वह घर लौट रही थीं। तभी जवाहर चौक के पास पैदल सडक़ पार करते वक्त उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया था। हादसे के बाद उन्हेंं जय प्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हमीदिया रेफर कर दिया। कल घायल महिला की हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button