भोपालमध्य प्रदेश

डिजिटलाइजेशन का कार्य शत प्रतिशत होने पर होगा सम्मान समारोह

डिजिटलाइजेशन का कार्य शत प्रतिशत होने पर होगा सम्मान समारोह
भोपाल यशभारत। भोपाल जिले की बैरसिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 149 में 98 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। अगले दो-तीन दिन में शत- प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य पूरा हो जाएगा। जिले की शत प्रतिशत पूर्ण डिजिटाइजेशन कार्य नियत समय से पहले करने के लिए सभी बीएलओ एवं टीम ने उत्कृष्ट एवं सराहनीय काम किया है। इस सराहनीय उपलब्धि के अवसर पर कलेक्टर न कहा कि विधानसभा के एआरओ आशुतोष शर्मा एवं उनकी पूरी टीम को 4 दिसंबर को शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय भोपाल में सम्मान समारोह आयोजित कर पूरी टीम को सम्मानित किया जाएगा। जिले के लिए गौरव का पल है कि बैरसिया के सभी बीएलओ ने उत्कृष्ट कार्य किया एवं नियत समय-सीमा में ही कार्य शत- प्रतिशत कर लिया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में सभी सातों विधानसभाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षक एवं उनके सहायक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बाकी कार्य करने के लिए सभी विधानसभाओं की ऐसे बूथ जहां पर डिजिटलाइजेशन काम में धीमी गति है उनको मार्किंग कर बीएलओ के साथ विशेष स्ट्रेटजी बनाकर काम करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर के पहले अधिक से अधिक मतदाताओं को डोर टू डोर जाकर उनके गणना पत्रक डिजिटाईजेशन करें, इसके लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ का सहयोग लिया जाए।
बीएलओ तथा उनके सहायकों को इस दौरान घर-घर जाकर कोशिश करनी चाहिए कि अधिकतम मैंपिंग का कार्य पूर्ण कर डिजिटाईजेशन किया जाए। इस चरण में सभी विधानसभा को 85प्रतिशत डिजिटाईजेशन के लक्ष्य को सहित हासिल करना चाहिए। यह भी प्रयास रहे कि कोई भी विधानसभा विशुद्ध मैपिंग में 70 प्रतिशत से कम ना रहे।
इस दौरान 70प्रतिशत मैंपिंग तक पहुंचने के लिए विधानसभा के औसत से कम वाले मतदान केन्द्र पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। ईआरओ इस दौरान मैपिंग किये गये मतदाताओं के वेरिफिकेशन का कार्य पूर्ण करे। जिनकी मैंपिंग नहीं मिल रही है, उनके माता/पिता/दादा/दादी का वर्ष 2003 का स्थान तथा नाम नोट करते हुए भौतिक गणना प्रपत्र तैयार रखे जाए। इस चरण में अनमैप्ड मतदाताओं के श्वस्न भैतिक रूप से एकत्रित किए जाऐं, उन्हें डिजिटाईड न किया जाए।
05 से 08 दिसंबर तक गतिविधियां की जाएं भौतिक गणना प्रपत्रों को एक स्थान पर बैठकर उपलब्ध जानकारी अनुसार सर्च करके मैंपिंग एवं डिजिटाईजेशन किया जाए। तृतीय चरण में इस चरण में 09 दिसंबर से 11 दिसंबर तक गतिविधियां की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button