Delhiदिल्ली/नोएडादेशमध्य प्रदेशराज्य

रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, मरीज, परिजन, डॉक्टर, नर्स के साथ 7 लोग थे सवार

An air ambulance carrying a patient, family members, a doctor and a nurse crashed in Chatra on its way to Delhi.

रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस चतरा में क्रैश, मरीज, परिजन, डॉक्टर, नर्स के साथ 7 लोग थे सवार

जबलपुर, यश भारत। झारखंड में एक एयर एंबुलेस के क्रैश होने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार रांची से दिल्ली जाने के क्रम में एक एयर एबुलेंस चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास स्थित जंगल में क्रैश हो गया. सोमवार शाम एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से इस मेडिकल विमान का संपर्क टूट गया था. जानकारी के अनुसार रांची से दिल्ली के लिए उड़ा मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट रडार से गायब हो गया. विमान में मरीज और उसके परिजन, एक डॉक्टर और एक मेल नर्स भी सवार हैं. एयर एंबुलेंस में 7 लोगों के सवार होने की खबर सामने आई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रांची से दिल्ली जा रहा यह एयर एंबुलेंस एक निजी विमान है. बीचक्राफ्ट (BE9L), रजिस्ट्रेशन VTAJV ने रांची से 19:11 बजे (भारतीय समय) उड़ान भरी.

उड़ान के दौरान 19:34 बजे (भारतीय समय) अटाली के पास विमान से संपर्क टूट गया

आख़िरी बार विमान का संपर्क कोलकाता एरिया कंट्रोल (VHF फ़्रीक्वेंसी 132.25) से हुआ था

वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल के अनुसार विमान ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया

इसके बाद 20:05 बजे रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (RCC) को सक्रिय कर दिया गया रांची से दिल्ली के लिए उड़ा मेडिकल एंबुलेंस एयरक्राफ्ट रडार से गायब हो गया. विमान में मरीज और उसके परिजन, एक डॉक्टर और एक मेल नर्स भी सवार हैं. एयर एंबुलेंस में 7 लोगों के सवार होने की खबर सामने आई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह एक मेडिकल फ्लाइट थी. जो एक गंभीर मरीज को लेकर दिल्ली जा रही थी. विमान में कुल 7 लोग सवार थे. इनमें 1 मरीज, 1 डॉक्टर और 1 पैरामेडिक, 2 मरीज के परिजन, 1 मुख्य पायलट (PIC) और 1 को-पायलट शामिल था.

विमान में 7 लोग सवार

1 मरीज, डॉक्टर, पैरामेडिकल, 2 अटेंडेंट, पायलट और को-पायलट

सूत्रों के अनुसार

रांची से दिल्ली जा रहा निजी विमान बीचक्राफ्ट (BE9L), रजिस्ट्रेशन VTAJV ने रांची से 19:11 बजे (भारतीय समय) उड़ान भरी

उड़ान के दौरान 19:34 बजे (भारतीय समय) अटाली के पास विमान से संपर्क टूट गया

आख़िरी बार विमान का संपर्क कोलकाता एरिया कंट्रोल (VHF फ़्रीक्वेंसी 132.25) से हुआ था

वाराणसी एयर ट्रैफिक कंट्रोल के अनुसार विमान ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया

इसके बाद 20:05 बजे रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (RCC) को सक्रिय कर दिया गया

झारखंड के रांची से दिल्ली जा रही है

एयर एंबुलेंस क्रैश , एयर एंबुलेंस चतरा जिला के सिमरिया में क्रैश किया है. एयर एंबुलेंस पर सात लोग सवार थे. स्थानीय नागरिकों की सूचना मिलने के बाद चतरा जिला की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव के काम में लग गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button