जबलपुरमध्य प्रदेश

शादी की खुशियों के बीच खून-खराबा,समारोह में चाकू मारकर युवक की हत्या

पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मादा गांव की घटना

जबलपुर यशभारत। बीती रात जिले के पाटन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मादा गांव चौधरी समाज में एक शादी समारोह के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। हर्षोल्लास के माहौल में अचानक हुई इस वारदात से समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गौर हिनोतिया गांव का रहने वाला 30 वर्षीय सुनील चौधरी शादी समारोह शामिल होने के लिए आया हुआ था रात में बारात में डीजे बज रहे थे इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने सुनील के चाकू से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार सुनील चौधरी पर आधा दर्जन चाकू से बार किए गए थे जिससे वह वहीं गिर गया पुलिस द्वारा गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उक्त घटना की सूचना मिलते ही पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। समारोह स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही समारोह में शामिल लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद या पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधिकारियों ने शीघ्र ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button